कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ – झोटवाड़ा में बड़े विकास कार्यों की शुरुआत: ई-हूपर, 500 करोड़ की सीवरेज योजना और नई स्ट्रीट लाइटें
नमस्कार दोस्तों, झोटवाड़ा के विकास की गति अब और तेज़ हो गई है। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जयपुर और विशेष रूप से झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं की घोषणा की है, जो शहर की तस्वीर बदलकर रख देंगी । इलेक्ट्रिक हूपर से घर-घर कचरा संग्रहण अब जयपुर में कचरा संग्रहण प्रदूषण मुक्त होगा! डीज़ल-पेट्रोल वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक हूपर (ई-व्हीकल) से घर-घर कचरा उठाया जाएगा । कर्नल राठौड़ ने 25 इलेक्ट्रिक हूपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा: "ई-हूपर के संचालन से ईंधन की खपत घटेगी, प्रदूषण कम होगा और बिना धुएं व शोर के नियमित रूप से घर-घर कचरा संग्रहण किया जाएगा।" क्या मिलेगा लोगों को? बिना शोर और प्रदूषण के सफाई सेवा नियमित कचरा उठान साफ-सुथरी कॉलोनियाँ 55 लाख की सक्शन मशीन भी मिली सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम ने 55 लाख रुपए की अत्याधुनिक सक्शन मशीन खरीदी है, जो सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमी धूल और कचरे की तेजी से सफाई करेगी । 500 करोड़ की सीवरेज-ड्रेनेज योजना शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 500 करोड़ रुपए क...