वार्ड 32 में स्ट्रीट लाइट लगवाने की त्वरित पहल, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का क्षेत्रवासियों ने जताया हृदय से आभार
वार्ड 32 में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का क्षेत्रवासियों ने हृदय से आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट की सुविधा न केवल रात के समय आवागमन को सुगम बनाती है, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। अंधेरे वाले स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था होने से स्थानीय निवासियों, महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और राहगीरों को विशेष राहत मिलती है।
क्षेत्रवासियों ने इस त्वरित पहल के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का धन्यवाद करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना ही सच्चे जनप्रतिनिधित्व की पहचान है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का निरंतर प्रयास है कि झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हो और प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।
जनता की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्र का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।
🙏 वार्ड 32 की ओर से इस त्वरित सहयोग एवं जनहितकारी पहल के लिए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
#कर्नलराज्यवर्धनराठौड़ #झोटवाड़ा #वार्ड32 #स्ट्रीटलाइट #जनसेवा #विकसितझोटवाड़ा #राजस्थान #जयपुर
.jpeg)
Comments
Post a Comment