कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्वर्गीय ठाकुर साहब श्री रामसिंह जी को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
चित्तौड़गढ़ विधायक श्री चंद्रभान सिंह आख्या जी के पूज्य पिताश्री, स्वर्गीय ठाकुर साहब श्री रामसिंह जी के निधन पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दुखद घड़ी में उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
किसी प्रियजन का बिछड़ना परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में अपनों के बीच उपस्थित रहकर संवेदना व्यक्त करना और दुख बांटना मानवीय संवेदनाओं एवं आत्मीयता का प्रतीक है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य, संबल और शक्ति दें।
ॐ शांति।
#राज्यवर्धनराठौड़ #राजस्थान #चित्तौड़गढ़ #श्रद्धांजलि #OmShanti

Comments
Post a Comment