झोटवाड़ा के वार्ड 28 में नए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन: जन-सेवा और विकास को मिलेगी नई रफ्तार — कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
जयपुर।
जनसमस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता
कार्यालय उद्घाटन के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि यह कार्यालय केवल एक प्रशासनिक केंद्र नहीं है, बल्कि वार्ड 28 के हर नागरिक के लिए एक 'सुविधा केंद्र' के रूप में कार्य करेगा।
"हमारी प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करना, विकास कार्यों को रफ्तार देना और आमजन से निरंतर सीधा संवाद बनाए रखना है।"
कार्यालय की मुख्य विशेषताएं और सुविधाएं:
ऑन-द-स्पॉट समाधान:
क्षेत्रीय समस्याओं, पेयजल, बिजली और सड़क संबंधी शिकायतों की सीधी सुनवाई। सरकारी योजनाओं की जानकारी: केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पट्टा/नियमन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना।
कार्यकर्ताओं के लिए संवाद केंद्र: क्षेत्र के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए स्थानीय स्तर पर निरंतर संवाद।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा को एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का लक्ष्य है, जहाँ हर नागरिक की आवाज़ सीधे शासन तक पहुंचे।
#Jhotwara #Jaipur #ColRajyavardhanRathore #Ward28 #GoodGovernance #RajasthanDevelopment

Comments
Post a Comment