जयपुर में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य जिला स्तरीय समारोह: मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने चौगान स्टेडियम में फहराया तिरंगा
जयपुर।
परेड का निरीक्षण और देशभक्ति का जज्बा
समारोह के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। चौगान स्टेडियम देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से गुंजायमान हो उठा। अपने संबोधन में मंत्री राठौड़ ने कहा:
"हमारे देश की प्रतिभाओं का आज पूरी दुनिया लोहा मानती है। विकसित भारत और सशक्त राजस्थान के निर्माण में हर नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है। आज देशवासियों के दिल में तिरंगे के प्रति अटूट सम्मान है।"
उत्कृष्ट सेवा देने वाले अधिकारी व कर्मिक हुए सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट, सराहनीय और अनुकरणीय कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्य अतिथि कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख अधिकारी व कर्मिक:
रणवीर सिंह परिहार
— संयुक्त निदेशक (राजस्व सूचना एवं आर्थिक अपराध निदेशालय, वित्त विभाग) विकास प्रजापत — उपखंड अधिकारी (सांगानेर)
मुकुट सिंह — उपायुक्त (नगर निगम)
अन्य सम्मानित कार्मिक: अखिलेश यादव, अंकित खंडेलवाल, भारत राज, अनिल कुमार सैनी, अशोक कुमार शर्मा, राहुल शर्मा, पवन कुमार सैनी, गोपाल लाल शर्मा, दिनकर शर्मा, जानवी मेहरा, नानूराम जाट, रामफूल मौर्य, सुनीता चौधरी, राजेंद्र सिंह, सावर सिंह, अनिल, संजय शर्मा, अशोक गर्ग और नवल किशोर शर्मा।
समारोह में पुलिस प्रशासन, नगर निगम और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।
#IndependenceDay2026 #ColRajyavardhanRathore #Jaipur #ChauganStadium #80thIndependenceDay #RajasthanNews #FirstIndiaNews

Comments
Post a Comment