झोटवाड़ा के वार्ड 44 को कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की बड़ी सौगात: MLA LAD फंड से होगा बुनियादी सुविधाओं का विस्तार
जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में जनसुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
इस घोषणा से वार्ड 44 के स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह है, क्योंकि ये सभी कार्य सीधे आमजन की रोजमर्रा की जरूरतों और जनसुविधाओं से जुड़े हुए हैं।
शिक्षा, सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं का कायाकल्प
वार्ड 44 में स्वीकृत किए गए प्रमुख विकास कार्य इस प्रकार हैं:
शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार: हरनाथपुरा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नए अतिरिक्त कक्षा-कक्षों (Additional Classrooms) का निर्माण कराया जाएगा, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत: प्रिया विहार कॉलोनी में सुरक्षा की दृष्टि से एक सुदृढ़ 'सुरक्षा गेट' का निर्माण होगा।
गोविंदपुरा निवारू लिंक रोड श्मशान घाट का कायाकल्प: श्मशान स्थल पर नागरिकों की सुविधा के लिए टिन शेड, बैठने के लिए पक्की बेंच, मजबूत चारदीवारी (Boundary Wall), फुटपाथ और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे।
शुद्ध पेयजल की व्यवस्था:
करधनी योजना, ए ब्लॉक विकास समिति पार्क (कालवाड़ रोड, गोविंदपुरा) में शीतल पेयजल हेतु वाटर कूलर की स्थापना।
उत्तम नगर में करधनी पावर हाउस के पीछे निवासियों की सुविधा के लिए वाटर कूलर की व्यवस्था।
कर्नल राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा के प्रत्येक वार्ड का संतुलित और पारदर्शी विकास ही उनका मुख्य उद्देश्य है।
#राजस्थान #जयपुर #झोटवाड़ा #ColRajyavardhanRathore #Wand44Jhotwara #MLALAD #ViksitJhotwara #JaipurDevelopment

Comments
Post a Comment