झोटवाड़ा को बड़ी सौगात: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने 10 करोड़ रुपये की सड़क निर्माण परियोजनाओं को दी स्वीकृति
जयपुर/झोटवाड़ा। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा विधायक कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और विभिन्न वार्डों में सड़कों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।
इस स्वीकृति से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुगम होगी, साथ ही स्थानीय निवासियों को आवागमन में वर्षों से हो रही परेशानियों से स्थायी मुक्ति मिलेगी।
स्वीकृत प्रमुख सड़क निर्माण कार्य:
✅ ग्राम पंचायत क्षेत्र:
जोरापुरा सुंदरीयावास: जोरापुरा सुंदरीयावास मार्ग से शिव मंदिर तक।
धानक्या एवं श्योसिंहपुरा: धानक्या गेट से केश्यावाला तथा धानक्या गेट से तिवारीवाला मार्ग तक।
बोयतावाला: यादव चैंबर से श्री श्याम नरसिंह मंदिर पहाड़ी (मंगलम विहार-D होते हुए)।
सबरामपुरा: चम्पापुरा से सबरामपुरा तक।
निवारू: भगवती नगर से बगीची ढाणी तक।
बस्सी झारझड़ा एवं बेगस: रामपुरा गेट से पन्ना धाय योजना (पूजा कॉलेज होते हुए) तथा रामपुरा गेट से बाल किशन बाबा की ढाणी तक।
मंडाभोपावास: रामला का बास स्कूल से कपड़ियावास रोड तक।
दुर्जनियावास: कंवर का प्याऊ से राजकीय पाठशाला तक।
श्योसिंहपुरा: श्योसिंहपुरा बेगस रोड से बसेड़ी गेट होते हुए रोहिड़ावाली ढाणी तक।
✅ वार्ड (शहरी) क्षेत्र:
वार्ड नं. 43: पंचौली नगर।
वार्ड नं. 46: हाथोज सिरसी लिंक रोड से जापुरी के बांध तक।
वार्ड नं. 47: नौ दुकान रेनबो ट्रेलर वाली गली से रिद्धि सिद्धि किराना स्टोर, प्रताप सर्कल रोड तक।
सुशासन और विकास का संकल्प
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा के हर नागरिक को बेहतर सड़कें, निर्बाध कनेक्टिविटी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से न केवल दैनिक आवाजाही आसान होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।
#राजस्थान #जयपुर #झोटवाड़ा #ColRajyavardhanRathore #InfrastructureDevelopment #JhotwaraNews #RoadConstruction

Comments
Post a Comment