झोटवाड़ा में विकास की नई उड़ान: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की उच्चस्तरीय बैठक ने बदली तस्वीर



जयपुर के झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को अब और तेज गति देने के लिए केबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समन्वय बैठक का आयोजन किया। इस बैठक का उद्देश्य जनता की लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना था।

बैठक में JDA, नगर निगम, PWD, PHED, JVVNL, RVPNL और NHAI सहित सभी संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। कर्नल राठौड़ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर समस्या का समाधान तय समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। उन्होंने जनसंवाद में मिले सुझावों को तुरंत एक्शन मोड पर लाते हुए विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया।

प्रमुख मुद्दों पर हुई चर्चा:

  1. सड़क निर्माण: सिरसी-हाथोज लिंक रोड, महाराणा प्रताप रोड, कालवाड़ रोड, खिरणी फाटक से कनकपुरा मार्ग और बिंदायका क्षेत्र की सड़कों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

  2. सीवरेज और ड्रेनेज: वार्ड 47, 48, 51 और 53 के साथ-साथ सिरसी रोड से मुंडियारामसर तक ड्रेनेज व्यवस्था पर फोकस किया गया। गोकुलपुरा और गिरधारीपुरा में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए मानसून-पूर्व तैयारियां सुनिश्चित की गईं।

  3. स्वच्छता पर विशेष फोकस: 206 बीघा डंपिंग यार्ड की समस्या और वैशाली नगर, बालाजी विहार सहित सभी कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था को तुरंत बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए।

  4. रेल परियोजनाएं: सिरसी-हाथोज ROB, बिंदायका रेलवे स्टेशन RUB, धानक्या और अन्य ओवरब्रिज परियोजनाओं को तेज गति देने का निर्देश दिया गया।

  5. पेयजल एवं बिजली: बीसलपुर जल परियोजना, ट्यूबवेल और OHSR के लंबित कार्यों को निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही, 11 केवी और 132 केवी हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत करने की प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करने पर जोर दिया गया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, "जनसंवाद से समाधान तक का सफर तभी पूरा होगा, जब सभी विभाग मिलकर कार्य करेंगे और जनता को वास्तविक बदलाव दिखेगा।" उनके इस सख्त रुख और स्पष्ट दिशा-निर्देश से साफ है कि अब झोटवाड़ा के विकास कार्यों का असर जमीनी स्तर पर तेजी से दिखने लगेगा। यह बैठक झोटवाड़ा के समग्र विकास के लिए एक निर्णायक कदम साबित होगी।


Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Government Delegation Led by Industry Minister Rajyavardhan Singh Rathore Visits Switzerland to Attract Investments and Promote Rising Rajasthan Summit

Colonel Rajyavardhan Rathore Engages Rajasthan Diaspora in Zurich: A Strategic Dialogue on India’s Development and Key Government Policies

Rajyavardhan Rathore - Quick Resolution of Electricity Issues Now Available