देश को पेट्रियटिज्म का ‘ISO सर्टिफिकेट’ नहीं चाहिए – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

 


कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का हालिया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री अमित शाह जी या राहुल गांधी जी से देशभक्ति का 'ISO सर्टिफिकेट' लेने की कोई जरूरत नहीं है। देश की जनता ने अपनी रिपोर्ट कार्ड बहुत पहले जारी कर दी है, और यह रिपोर्ट कार्ड राहुल गांधी जी ने भी देख लिया होगा।

कभी देश सिर्फ घोटालों के लिए हेडलाइन बनता था:
जब इनके (कांग्रेस) परिवार की सत्ता थी, तब देश 2G, सबमरीन स्कैम, हेलिकॉप्टर स्कैम जैसे घोटालों से सुर्खियों में रहता था। उस दौर में नीतिगत पक्षाघात (Policy Paralysis) था, भ्रष्टाचार चरम पर था, और नेतृत्व अनिर्णायक था। स्थिति यह थी कि संवैधानिक शक्ति रखने वालों के पास राजनीतिक अधिकार नहीं थे, और राजनीतिक अधिकार रखने वालों के पास कोई जवाबदेही नहीं थी।

और आज का भारत...
आज डिजिटल कनेक्टिविटी हर गाँव तक पहुँच रही है। आज युवा स्टार्टअप क्रिएटर बन रहे हैं। आज इनोवेशन में निवेश हो रहा है। आज अभूतपूर्व गति से इंफ्रास्ट्रक्चर बन रहा है। आज भारत डिफेंस और सिक्योरिटी में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। आज नक्सलवाद और आतंकवाद पर निर्णायक कार्रवाई हो रही है।

पहले सुरक्षा मुद्दों पर केवल प्रतिक्रियाएँ आती थीं, 'सॉरी' के ट्वीट आते थे। आज भारत अपनी सुरक्षा और सम्मान के लिए निर्णायक जवाब देता है।

हम 'वोकल फॉर लोकल' हैं, लेकिन हमारी 'ग्लोबल विजन' भी है। हम अंत्योदय से सर्वोदय की ओर काम कर रहे हैं। आज भारत विश्व की टॉप इकोनॉमी में खड़ा है, क्योंकि देश को निर्णायक नेतृत्व और दिशा मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी जी और गृहमंत्री अमित शाह जी का जीवन राष्ट्र समर्पण का उदाहरण है। यही राष्ट्रसेवा है, यही देशभक्ति है। और यह बात राहुल गांधी जी को सबसे ज्यादा समझने की जरूरत है।

Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Government Delegation Led by Industry Minister Rajyavardhan Singh Rathore Visits Switzerland to Attract Investments and Promote Rising Rajasthan Summit

Colonel Rajyavardhan Rathore Engages Rajasthan Diaspora in Zurich: A Strategic Dialogue on India’s Development and Key Government Policies

Rajyavardhan Rathore - Quick Resolution of Electricity Issues Now Available