ग्राउंड जीरो पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़: फाइलों से निकलकर सड़कों पर पहुंचे मंत्री, झोटवाड़ा में विकास कार्यों का लिया फील्ड फीडबैक


 जयपुर। विकास सिर्फ कागजों पर नहीं, जमीन पर दिखना चाहिए। इसी मूलमंत्र के साथ राजस्थान के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ मंगलवार, 26 मई को अपनी झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विस्तृत औचक निरीक्षण पर निकले। अधिकारियों को सिर्फ दफ्तर में निर्देश देने तक सीमित न रहकर, कर्नल राठौड़ खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति का जायजा लिया।

सख्त निर्देशों का असर: धरातल पर उतरे काम

पिछले महीने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नगर निगम, जेडीए, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), विद्युत, और पेयजल विभाग के आला अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की थी। उन्होंने सख्त लहजे में ताकीद किया था कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निदान हो। मंगलवार का यह दौरा उन्हीं निर्देशों की हकीकत जानने के लिए था।

नियमों के दायरे में निकाला जनता के लिए रास्ता: धाबास में अभिनव पहल

इस दौरे की सबसे बड़ी खास बात वॉर्ड 56 से 59 तक धाबास हाईटेंशन लाइन क्षेत्र के नीचे बनी डब्ल्यूएमएम (WMM) सड़क रही। सामान्यतः हाईटेंशन लाइन के नीचे पक्की सड़क निर्माण की अनुमति नहीं होती, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। जनता की तकलीफ को देखते हुए कर्नल राठौड़ ने नियमों के भीतर रहकर समाधान तलाशने की अभिनव पहल की और विशेष तौर पर यह सड़क बनवाई। मंगलवार को उन्होंने खुद इस सड़क की गुणवत्ता जांची।

इन वार्डों में पूरे हुए प्रमुख काम:

  • करणी पैलेस क्षेत्र: हाईटेंशन लाइन रोड के नीचे सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया।

  • वॉर्ड 50 व 53: रंगोली गार्डन और महाराणा प्रताप रोड के विकास कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण।

  • वॉर्ड 56 (गांधीपथ, लालरपुरा व गिरधारीपुरा): पंपिंग स्टेशन के पीछे और मुख्य क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य पूरा।

  • वॉर्ड 62 (संजय नगर): शनि मंदिर के निकट डिवाइडर सफाई का कार्य पूरा।

  • कालवाड़ रोड: कचरा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए 206 बीघा क्षेत्र में मैकेनाइज्ड ट्रांसफर स्टेशन स्थापित करने के निर्देश दिए।

सक्रिय कार्यशैली से जनता गदगद

झोटवाड़ा की जनता के बीच कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की इस त्वरित निर्णय क्षमता, जनहितकारी सोच और जमीनी कार्यशैली की जमकर चर्चा है। लगातार हो रहे निरीक्षणों और मॉनिटरिंग के कारण क्षेत्र के लटके हुए कामों में अभूतपूर्व तेजी आई है, जिसके लिए क्षेत्रवासियों ने मंत्री जी का आभार व्यक्त किया।

#ColRajyavardhanRathore #JhotwaraDevelopment #JaipurPolitics #JaipurNews #FieldInspection #ActionPackedGovernance

Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Government Delegation Led by Industry Minister Rajyavardhan Singh Rathore Visits Switzerland to Attract Investments and Promote Rising Rajasthan Summit

Colonel Rajyavardhan Rathore Engages Rajasthan Diaspora in Zurich: A Strategic Dialogue on India’s Development and Key Government Policies

Rajyavardhan Rathore - Quick Resolution of Electricity Issues Now Available