झोटवाड़ा के विकास को नई रफ्तार: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के कड़े निर्देश, अब बहानेबाजी नहीं, जमीन पर दिखेगा काम!
जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने एक बार फिर अपना संकल्प दोहराया है। हाल ही में हुई एक उच्च स्तरीय रिव्यू मीटिंग में उन्होंने जेडीए, नगर निगम और एनएचएआई के अधिकारियों को दो टूक चेतावनी दी कि अब जनता की समस्याओं के समाधान में कोई बहाना नहीं चलेगा।
15 साल के लंबित कार्यों के लिए डेडलाइन तय
कर्नल राठौड़ ने 15 वर्षों से अटके ड्रेनेज, सीवरेज और सड़कों के प्रोजेक्ट्स को लेकर अधिकारियों की 'क्लास' ली। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब फाइलें केवल एक मेज से दूसरी मेज पर नहीं घूमेंगी, बल्कि कार्य धरातल पर नजर आने चाहिए। हर प्रोजेक्ट के लिए एक निश्चित डेडलाइन तय कर दी गई है।
इन प्रमुख सड़कों को मिली प्राथमिकता:
सिरसी-हाथोज लिंक रोड
महाराणा प्रताप रोड (रंगोली गार्डन तक)
कालवाड़ रोड और खिरणी फाटक से कनकपुरा मार्ग
बिंदायका क्षेत्र की सड़कें
प्री-मानसून की तैयारी: जलभराव पर सख्त रुख
आगामी मानसून को देखते हुए मंत्री जी ने अधिकारियों को चेताया है कि यदि सड़क पर जलभराव हुआ, तो खैर नहीं होगी। वार्ड 47, 48, 51 और 53 में चल रहे सीवरेज कार्यों को समय पर पूरा करने और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
#Jhotwara #ColRajyavardhanRathore #JaipurDevelopment #झोटवाड़ा #विकास #Action

Comments
Post a Comment