कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में पेयजल परियोजना का किया शिलान्यास, दो नए कक्षाओं की भी घोषणा
झोटवाड़ा, राजस्थान – स्थानीय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आज झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 58 और 62 में नई पेयजल पाइपलाइन परियोजना का शिलान्यास किया। यह परियोजना लगभग ₹90 लाख की लागत से पूरी होगी।
इस अवसर पर कर्नल राठौड़ ने कहा कि हमारी सरकार “हर घर जल” के संकल्प के साथ काम कर रही है। इस परियोजना के पूरा होने पर वार्ड 58 और 62 के सैकड़ों परिवारों को साफ और नियमित पेयजल की सुविधा मिल सकेगी। लंबे समय से यहां के निवासी पानी की किल्लत से परेशान थे, और अब इस समस्या का स्थायी समाधान होगा।
इतना ही नहीं, विधायक ने क्षेत्र के एक विद्यालय में एमएलए लाड फंड से 2 नए क्लासरूम बनाने की भी घोषणा की। ये कक्षाएं बेहतर शैक्षणिक माहौल प्रदान करेंगी और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएंगी।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार केवल वादे नहीं करती, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करती है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। झोटवाड़ा क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारा लक्ष्य है।”
स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत किया और विश्वास जताया कि आने वाले समय में झोटवाड़ा क्षेत्र विकास के मामले में एक मिसाल पेश करेगा।
📍 स्थान: वार्ड 58 और 62, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र
#Rajasthan #राजस्थान #Jhotwara #झोटवाड़ा #HarGharJal #कर्नलराज्यवर्धनराठौड़

Comments
Post a Comment