जोबनेर, झोटवाड़ा में पेयजल समाधान कैंप: कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के प्रयासों से मौके पर हुई शिकायतों का निपटारा
जोबनेर और झोटवाड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए पेयजल समस्याओं के समाधान हेतु एक विशेष पेयजल समाधान कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की पेयजल संबंधी शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना।
इस अवसर पर अधिकारियों ने न केवल शिकायतें सुनीं, बल्कि अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही तुरंत निराकरण भी किया। लोगों ने पानी की कमी, हैंडपंप खराब होने, टैंकर से पानी न मिलने और नल कनेक्शन से जुड़ी अपनी समस्याएं रखीं।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्पष्ट कहा कि "जन-जन तक पेयजल पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।" उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। इस कैंप से क्षेत्रवासियों में काफी राहत मिली है और लोगों ने इस पहल की सराहना की है।
आने वाले दिनों में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य पूरा हो सके।

Comments
Post a Comment