कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के नेतृत्व में दीदवाना में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट विधानसभा क्षेत्र के दीदवाना में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाविभाग के तहत 12 और 13 मई को एक दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन दौसा प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ (Colonel @Ra_THORe) ने किया। पहले सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की रणनीति और सेवा भावना पर मार्गदर्शन दिया।
दूसरे सत्र में राजस्थान के राजस्व मंत्री श्री हेमंत मीणा ने अपने विचार साझा किए। वहीं तीसरे और अंतिम सत्र में पूर्व विधायक श्री मोहनलाल गुप्ता ने संगठनात्मक कार्यप्रणाली पर एक अहम व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुश्री निमिषा गौर (@NimishaGaurBJP), जयपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती रामा चोपड़ा, पूर्व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुमन शर्मा (@SumanSharmaBJP), पूर्व मेयर श्रीमती ज्योति खंडेलवाल, प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान और दौसा संगठन प्रभारी श्री सोमकांत शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कन्हैया लाल मीणा, पूर्व सांसद श्रीमती जसकौर मीणा (@JaskaurBJP), महुआ विधायक श्री राजेंद्र मीणा, लालसोट विधायक श्री रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक श्री भगचंद टांकड़ा, सिकराई विधायक श्री विक्रम बंसीवाल, जिलाध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी रेला, जिला महामंत्री श्री विपिन जैन सहित सभी मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कार्यसमिति सदस्य और भाजपा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह शिविर कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक रहा।

Comments
Post a Comment