कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने हरिवंश नारायण सिंह के निर्विरोध चुनाव पर दी शुभकामनाएं
जयपुर (निमेडा मुन्ना चौधरी, कालवाड़ टाइम्स) – शुक्रवार को हरिवंश नारायण सिंह निर्विरोध राज्यसभा के उपसभापति चुने गए। इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने उनसे मुलाकात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
कर्नल राठौड़ ने कहा, “एक पत्रकार, एक लेखक और अब संसद के संरक्षक के रूप में हरिवंश नारायण सिंह का सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है।”
उन्होंने आगे कहा कि हरिवंश सिंह का यह निर्विरोध चयन संसद में उनकी स्वीकार्यता और संतुलित नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। कर्नल राठौड़ ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संयमित दृष्टिकोण से राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलेगी। उन्होंने कहा कि इस नए दायित्व से संसदीय कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूती मिलेगी।
कालवाड़ टाइम्स की ओर से हरिवंश नारायण सिंह को बहुत-बहुत बधाई।

Comments
Post a Comment