महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल: जोबनेर की कृष्णा कंवर बनीं RPS, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने दी बधाई
जयपुर/जोबनेर। राजस्थान की बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से किसी भी शिखर को छुआ जा सकता है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जोबनेर निवासी श्रीमती कृष्णा कंवर जी का चयन राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में होने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने की मुलाकात
इस गौरवमयी उपलब्धि पर उद्योग मंत्री एवं स्थानीय विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कृष्णा कंवर जी के निवास पर जाकर उनसे और उनके परिवार से भेंट की। उन्होंने कृष्णा कंवर जी को साफा पहनाकर और मुंह मीठा कराकर अपनी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्रेरणादायक उपलब्धि
कर्नल राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि कृष्णा कंवर जी की यह सफलता केवल उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे झोटवाड़ा और राजस्थान की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। एक गृहणी और माता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करना उनके अदम्य साहस को दर्शाता है।
#RajasthanPolice #RPS #Jobner #Jhotwara #WomenEmpowerment #RPSC
Comments
Post a Comment