कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्व. श्री हेम सिंह भड़ाना जी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि: शोकाकुल परिवार से की मुलाकात

 

खैरथल-तिजारा | राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ आज खैरथल-तिजारा जिले के बघेरी कलां ग्राम पहुंचे। वहां उन्होंने राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व. श्री हेम सिंह भड़ाना जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी।

परिजनों को बंधाया ढांढस

स्व. हेम सिंह भड़ाना जी का निधन राजस्थान की राजनीति और भाजपा परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। कर्नल राठौड़ ने बघेरी कलां में शोक संतप्त परिजनों से भेंट की और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि श्री भड़ाना जी का जनसेवा के प्रति समर्पण और उनकी कार्यशैली सदैव प्रेरणा देती रहेगी।

शांति की प्रार्थना

कर्नल राठौड़ ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा:

"ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा की चिर शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह असीम दुख सहने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना है।"

ॐ शांति

Comments

Popular posts from this blog

Rajasthan Government Delegation Led by Industry Minister Rajyavardhan Singh Rathore Visits Switzerland to Attract Investments and Promote Rising Rajasthan Summit

Rajyavardhan Rathore - Quick Resolution of Electricity Issues Now Available

श्री हनुमान चालीसा पाठ और संकीर्तन झारखंड महादेव मंदिर में झोटवाड़ा में किया गया